शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तर पर कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में निचले स्तर से खरीदारी होने की संभावना हैं और कीमतों को 4,710 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 4,620 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

भारत और जापान में कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर की चिंता के बाद ईंधन की माँग में कमी के बीच अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी के कारण आज तेल की कीमतों में नरमी देखी जा रही हैं ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई देशों ने भारत से उड़ानों को रोक दिया है। अमेरिकी पेट्रेलियम संस्थान के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के स्टॉक में 4.319 मिलियन बैरल की वृद्धि हुई है जो रायटर पोल के विश्लेषकों की तुलना में बहुत अधिक बढ़ोतरी है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों और सहयोगियों के संगठन के बाजार निगरानी पैनल मई और जुलाई के बीच तीन चरणों में 2.21 मिलियन बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन बढ़ाये जाने की योजना पर स्थिर रहा।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 216 रुपये के स्तर पर सहारा और 224 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख