शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल और एल्युमीनियम की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ कारोबार करने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों को 749 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 742 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

आज शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला का रुझान रहा है जबकि और लंदन में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। निवेशकों ने मुद्रास्फीति की स्थिति का निगरानी करना जारी रखा है। दुनिया की दो सबसे बड़ी तांबे की खदानों में हड़ताल की धमकी और चीन की बढ़ती माँग के संकेतों से तांबे की कीमतों को समर्थन मिल सकता है। चिली में बीएचपी समूह की एस्कॉन्डिडा और स्पेंस तांबे की खदानों के कर्मचारी, सरकारी श्रम अधिकारियों द्वारा एक समझौते में मध्यस्थता करने में विफल रहने के बाद हड़ताल शुरू करने की कोशिश करेंगे, लेकिन शीर्ष उपभोक्ता चीन द्वारा वस्तुओं की आपूर्ति, माँग और कीमतों का प्रबंधन करने की योजना से बढ़त सीमित रह सकती है।
जिंक में बिकवाली हो सकती है और कीमतें 234 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 230 रुपये, लेड की कीमतें 173 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 169 रुपये, निकल में भी उच्च स्तर से बिकवाली हो सकती है और कीमतें 1,274 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 1,255 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। चीन की लिजेंड माइनिंग ने कहा कि इंडोनेशिया में उसकी निकल और कोबाल्ट स्मेल्टिंग परियोजना ने निकल उत्पादों के पहले बैच का उत्पादन किया है जो धीरे-धीरे वैश्विक बाजार में प्रवेश करेगा।
एल्युमीनियम की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ सीमित कारोबार करने की संभावना है और कीमतों को 191 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 187 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। इंटरनेशनल एल्युमीनियम इंस्टीट्यूट के आँकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन मार्च में संशोधित 5.744 मिलियन टन से कम होकर अप्रैल में 5.56 मिलियन टन रह गया है। (शेयर मंथन, 27 मई 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!