शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना हैं और कीमतों को 5,470 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 5,390 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

औद्योगिक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल की आपूर्ति में गिरावट के बाद तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उद्योगों द्वारा वित्त पोषित अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में पिछले सप्ताह 7.2 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है। कोविड -19 टीकाकरण अभियानों में वैश्विक प्रगति के बाद अमेरिका, चीन और यूरोप में खपत में बढ़ोतरी होने से कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ावा मिला है। बोफा ग्लोबल रिसर्च ने इस वर्ष और अगले वर्ष के लिए ब्रेंट क्रूड की कीमतों के पूर्वानुमान को यह कहते हुये बढ़ा दिया कि तेल की कम आपूर्ति और माँग में सुधार के कारण 2022 में तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती है। ओपेक और उसके सहयोगियों ने महामारी के दौरान बंद आपूर्ति को बहाल करने की दिशा में अनुशासन बनाए रखा है। माँग में जोरदार वापसी अब समूह के सदस्यों के धैर्य की परीक्षा ले रही है, जो 1 जुलाई को एक और बढ़ोतरी का आकलन करने के लिए बैठक करेंगे।

नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 242 रुपये के स्तर पर सहारा और 247 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। (शेयर मंथन, 23 जून 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख