शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 725 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 710 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

राष्ट्रीय धातु भंडार के तीसरे दौर में जारी होने की प्रतीक्षा में आज शंघाई बेस मेटल की कीमतों में गिरावट हुई है साथ ही एलएमई में भी कीमतों में नरमी का रुझान है। फेड की रिवर्स पुनखरीद मंगलवार को 1.19 ट्रिलियन डॉलर के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है जिससे यह पता चलता है कि मुद्रा बाजार में अभी भी धन की अधिक आपूर्ति है। प्रमुख तांबा उत्पादक देशों के बीच सबसे भारी कर बोझ पैदा करने वाले बिल को चिली की सीनेट खनन समिति ने मंगलवार को मंजूरी दे दी।
जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित रहने की संभावना है और कीमतें 246 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 243 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। ग्वांक्सी के अधिकारियों ने सितंबर में उत्पादन क्षमता कम करने वाली कंपनियों की एक सूची जारी की और उच्च बिजली की खपत वाली कंपनियाँ पूर्ण नियंत्राण में हैं। लेड की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 179-181 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में बिकवाली हो सकती है और कीमतें 1,452 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 1,425 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। यद्यपि दूसरी छमाही में इंडोनेशिया से आपूर्ति बढ़ने के कारण 2021 में संयुक्त निकल उत्पादन सरप्लस की उम्मीद है, लेकिन बैंक ऑफ अमेरिका को वर्ष के लिए रिफाइंड समूह 1 निकल की कमी रहने की उम्मीद है, और निकल पिग आइरन के समूह -2 निकल के बढ़ते अधिशेष की तुलना में 41,000 मिलियन टन की कमी रह सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 214 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 210 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। स्टेट रिजर्व ब्यूरो ने घोषणा की कि वह एल्युमीनियम इंगट के तीसरे बैच को 70,000 मिलियन टन की कुल मात्रा के साथ बाजार में जारी करेगा, जो कि 90,000 मिलियन टन के दूसरे बैच से कम है और झिंजियांग में उत्पादन में कटौती से भी कम है। (शेयर मंथन, 01 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!