शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 719 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 710 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

चीन में राष्ट्रीय दिवस की छुट्टी से पहले मजबूत माँग के कारण शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई है और एलएमई पर कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है। चीन एवरग्रांडे के ऋण संकट से संभावित प्रभाव की आशंका बुधवार को अस्थायी रूप से कम हो गयी, जब संपत्ति डेवलपर ने घरेलू बांड पर ब्याज भुगतान का निपटान करने के लिए सहमति व्यक्त की, जबकि चीनी केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में नकदी बढ़ाने का फैसला लिया। आँकड़ों से पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर रिफाइंड तांबे के बाजार में जून में 90,000 टन की कमी देखी गयी, जबकि इससे पहले के महीने में यह 4,000 टन सरप्लस था। चिली की एक अदालत ने बीएचपी की सेरो कोलोराडो तांबे की खदान को राहत देते हुये 90 दिनों के लिए एक जलभराव से पानी पंप करने पर प्रतिबंध को निलंबित करने पर सहमति व्यक्त की।
जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित रहने की संभावना है और कीमतों को 260 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 257 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। कैनेडियन माइनर टेक रिसोर्सेज लिमिटेड ने ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग के कारण रिफाइंड जिंक उत्पादन के लिए अपने वार्षिक पूर्वानुमान में कटौती की। लेड की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 185-188 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। शंघाई में लेड का भंडार पिछले छह महीनों में तीन गुना से अधिक बढ़कर 2,05,898 टन हो गया है। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतें 1,450 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,480 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 234 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 231 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। चीन की सरकारी कंपनी चिनल्को की एक इकाई युन्नान एल्युमीनियम ने स्थानीय सरकार द्वारा शेष वर्ष के लिए उत्पादन पर सीमा बनाये रखने के बाद 2021 में अपने एल्युमीनियम उत्पादन लक्ष्य में 5,00,000 टन या लगभग 18% की कटौती की है। (शेयर मंथन, 23 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख