शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में रुकावट, बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 724 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 715 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।

चीन के एवरग्रांडे के ऋण संकट को लेकर चिंता कम होने के कारण शंघाई में बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान है जबकि एलएमई पर कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है। आईसीएसजी के अनुसार, 2021 की पहली छमाही में विश्व स्तर पर रिफाइंड तांबे के उत्पादन में लगभग 3.2% की वृद्धि हुई, जबकि रिफाइंड तांबे के उपयोग में 3.8% की वृद्धि हुई है। चिली की एक अदालत ने बीएचपी की सेरो कोलोराडो तांबे की खदान को राहत देते हुये 90 दिनों के लिए एक जलभराव से पानी पंप करने पर प्रतिबंध को निलंबित करने पर सहमति व्यक्त की।
जिंक की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है और कीमतों को 264 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 260 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। बिजली की बढ़ती लागत के कारण व्यस्ततम समय के दौरान नीदरलैंड में एक प्रमुख जिंक स्मेल्टर में नीरस्टार उत्पादन में कटौती कर रहा है। लेड की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 180-184 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 1,440 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,485 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। इंडोनेशियाई निवेश मंत्रालय 70 प्रतिशत से कम निकल सामग्री वाले प्रसंस्कृत निकल उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर विचार कर रहा है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 236 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 230 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। बिजली की अस्थायी कमी और बीजिंग के डीकार्बोनाइजेशन लक्ष्यों से जुड़े संरचनात्मक ऊर्जा प्रतिबंधें के कारण स्मेल्टरों की क्षमता प्रति वर्ष लगभग 2.33 मिलियन टन तक कम हो गयी। हेनान शेनहुओ कोल एंड पावर कंपनी लिमिटेड और युन्नान एल्युमीनियम जैसे प्रमुख उत्पादकों ने अपने उत्पादन अनुमान को अभी कम कर दिया है। (शेयर मंथन, 27 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख