शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में बाधा, बेस मेटल की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला का रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में 745 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 732 रुपये के सहारा स्तर तक गिरावट हो सकती है।

तांबे की कीमतें सोमवार को स्थिर रहीं क्योंकि शीर्ष उपभोक्ता चीन में माँग को लेकर चिंता की भरपायी देश से मजबूत निर्यात वृद्धि, कम होते भंडार और 1 ट्रिलियन डॉलर अमेरिकी बुनियादी ढाँचे के बिल के पारित होने से हुई। चीन की निर्यात वृद्धि ने पूर्वानुमानों से अधिक रही है जिसे सर्दियों की छुट्टियों के मौसम से पहले वैश्विक माँग में तेजी, बिजली की कमी और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सुधार से मदद मिली, जो महामारी से बुरी तरह बाधित हुई थी। चीन के मैनुफैक्चरिंग क्षेत्र में, तांबे की माँग का एक प्रमुख स्रोत, बिजली के उपयोग पर प्रतिबंध और कच्चे माल की लगातार अधिक कीमतों के बीच अक्टूबर में अपेक्षा से अधिक गिरावट हुई है।
जिंक में खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 281 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 276 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। लेड की कीमतें 184-189 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 1,495 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,515 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। आपूर्ति के बारे में चिंता के कारण अक्टूबर में निकल की कीमत सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी क्योंकि भंडार में गिरावट और स्टेनलेस स्टील एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की माँग में बढ़ोतरी हुई है। वैश्विक निकल बाजार 2021 में 62,000 टन के घाटे की तुलना में अगले साल 78,000 टन सरप्लस होने का अनुमान है।
एल्युमीनियम की कीमतों को 209 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 205 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। अल्कोआ कॉर्प ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पोर्टलैंड एल्युमीनियम स्मेल्टर में 35,000 मीटिंक टन प्रति वर्ष की लंबे समय से अवरुद्ध क्षमता को फिर से शुरू करेगा। (शेयर मंथन, 09 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!