शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल में रुकावट, नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी मासिक रिपोर्ट

एमसीएक्स कच्चे तेल की कीमतें 6,000 रुपये के साप्ताहिक और मासिक बाधा स्तर से ऊपर कारोबार कर रही है।

अब तत्काल रुकावट 6,430 रुपये के स्तर के आसपास देखा जा रहा है, अगर यह टूटता है और कीमतें इसके ऊपर बनी रहती है तो कीमतें बहुत जल्द 6,700-70,00 रुपये की ओर बढ़ सकती है। छोटी अवधि सहारा 5,900 रुपये के स्तर के आसपास देखा जाता है जिसे किसी भी समय देखा जा सकता है क्योंकि कीमतें उच्च स्तर से लुढ़क सकती है। मासिक आधार पर इसकी कीमतों में गिरावट होने पर सहारा स्तर से खरीदारी अच्छी रणनीति होगी।
एमसीएक्स नेचुरल गैस की कीमतों ने भी पिछले महीने 495 रुपये के उच्च स्तर पहुँचने के बाद नरमी के रुझान वाला इन्गल्फिंग पैटर्न बनाया और कीमतों में 381.80 के स्तर तक गिरावट हुई। अब नवीनतम सपोर्ट 380 रुपये के स्तर के आसपास देखा जा रहा है जो कि 23.6% का फाइबोनैचि रिटोसमेंट है जो 495 रुपये के उच्च स्तर से 110 प्वाइंट नीचे है। यदि कीमत 380 रुपये के सहारा स्तर से नीचे टूट जाती है तो बहुत जल्द 355-340 रुपये के स्तर की ओर नीचे की ओर बढ़ सकती है और यदि कीमत 420 रुपये के अड़चन को पार कर जाती है तो फिर क्रमशः 445-460 रुपये के स्तर की ओर बढ़ सकती है। कुल मिलाकर नेचुरल गैस की कीमतें सहारा स्तर से ऊपर बढ़ सकती है। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख