शेयर मंथन में खोजें

मोदी टैक्स बनाम केजरीवाल टैक्स : पेट्रोल-डीजल पर राजनीति का अर्थशास्त्र

क्या आपको पता है कि पेट्रोल पर मोदी टैक्स की तुलना में केजरीवाल टैक्स 27.4% अधिक है?

शायद नहीं ही पता होगा। क्या आपको पता है कि दीपावली से ठीक पहले केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाये जाने के बाद से किन-किन राज्यों ने वैट घटाया और किन राज्यों ने नहीं घटाया? जिन राज्यों ने वैट नहीं घटाया, उनकी क्या मजबूरी है? क्या आपको पता है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के प्रस्ताव का जीएसटी परिषद में किन-किन सरकारों ने विरोध किया था? बहुत संभव है कि आपको यह सब बातें नहीं मालूम हुई होंगी, बावजूद इसके कि हाल में पेट्रोल-डीजल की ऊँची कीमतों को लेकर हो-हल्ला और राजनीतिक हंगामा बहुत हुआ है। इन सब चीजों पर कुछ साफ-साफ बातें समझा रहे हैं निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा।


#taxonpetrol #CrudeOil #Petrol #Diesel #PetroleumPrices #PetrolPrice #Excise #VAT
(शेयर मंथन, 15 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख