शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों के 718-730 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

पेरू के लास बंबास तांबे की खदान में उत्पादन बंद करने के एमएमजी लिमिटेड के फैसले, पहले से ही कम आपूर्ति वाले बाजार में आपूर्ति की चिंता बढ़ गयी, के बाद आज लंदन में तांबें की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी डॉलर के मजबूत रहने के कारण बढ़त सीमित रही। एमएमजी ने शुक्रवार को कहा कि वह दिसंबर के मध्य तक पेरू की सबसे बड़ी तांबे की खदानों में से एक लास बंबास खदान को बंद कर देगी क्योंकि सड़क जाम हो गया है। दुनिया के सबसे बड़े तांबा उत्पादक, चिली के कोडेल्को को उम्मीद है कि 2022 में तांबे की कीमतों में गिरावट आयेगी और 2024 तक बाजार में अधिक आपूर्ति रहेगी।
जिंक में खरीदारी होने की संभावना है और कीमतों को 273 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 267 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता हैं। लेड की कीमतें 182-186 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 1,530 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 1,570 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। डीएमसीआई होल्डिंग्स इंक की डीएमसी.पीएस खनन इकाई द्वारा संचालित फिलीपींस की बेरोंग निकल खदान, साल के अंत तक पूरी तरह से समाप्त हो जाने की उम्मीद है और इसे बंद कर दिया जायेगा।
एल्युमीनियम की कीमतों को 215 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 210 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2021)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख