शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल को 1,240-1,245 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रह सकती है। कीमतों के 5,180-5,260 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

वैश्विक ईंधन माँग पर ओमाइक्रोन संस्करण के प्रभाव को लेकर चिंता कम होने से कल तेल की कीमतों में लगभग 5% की उछाल के बाद आज भी बढ़त देखी जा रही है जबकि ईरान परमाणु वार्ता में बाधएं बरकरार है जिससे ईरान से कच्चे तेल की आपूर्ति की आपूर्ति में देरी होने की संभावना है। तेल की कीमतों में पिछले हफ्ते इस चिंता से गिरावट हुई थी कि टीके नये कोरोना वायरस वैरिएंट ओमाइक्रोन के खिलाफ कम प्रभावी हो सकते हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि सरकारें इसके प्रसार को रोकने पिफर से प्रतिबंध लगा सकती हैं जिससे वैश्विक विकास और तेल की माँग प्रभावित हो सकती है। तेल की माँग में बढ़ोतरी को लेकर विश्वास के एक अन्य संकेत के रूप में, दुनिया के शीर्ष निर्यातक सऊदी अरब ने रविवार को कच्चे तेल की मासिक कीमतें बढ़ा दी है। 2015 के ईरान परमाणु समझौते को पिछले सप्ताह समाप्त होने से बचाने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच अप्रत्यक्ष वार्ता में गतिरोध के बाद ईरानी तेल निर्यात में वृद्धि की संभावनाओं में कमी से भी कीमतों में तेजी आयी। जर्मनी ने सोमवार को ईरान से अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत में यथार्थवादी प्रस्ताव पेश करने का आग्रह किया।
नेचुरल गैस में बिकवाली होने की संभावना है और कीमतों को 272 रुपये के स्तर पर सहारा और 290 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख