शेयर मंथन में खोजें

नेचुरल गैस में बाधा, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी रह सकती है। कीमतों के 5,280-5,420 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

आपूर्ति में बढ़ोतरी और अगले वर्ष में माँग की तुलना में आपूर्ति अधिक होने की संभावना से आज तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि के बीच यूरोप और एशिया में नए प्रतिबंध लगाये जाने के बाद तेल की माँग के बारे में निवेशकों की चिंताओं के कारण भी कीमतों की बढ़त पर रोक लग रही है। हाल ही में ब्रिटेन और नॉर्वे सहित दुनिया भर की सरकारें ओमिक्रॉन संस्करण के प्रसार को रोकने के लिए प्रतिबंधे को कड़ा कर रही थी। चीन में, प्रमुख विनिर्माण प्रांत झेजियांग इस साल अपने पहले कोविड-19 क्लस्टर से लड़ रहा है, जिसमें हजारों नागरिक क्वांरिन्टाइन और वायरस प्रभावित क्षेत्रों में व्यापार संचालन को निलंबित कर रहे हैं, उड़ानों में कटौती कर रहे हैं और कार्यक्रमों को रद्द कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि ओमीक्रॉन संस्करण के कारण तेल की वैश्विक माँग में उस समय कमी हो सकती है जब कच्चे तेल का उत्पादन, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में, बढ़ना तय है। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ने 2022 की पहली तिमाही के लिए अपनी विश्व तेल माँग का पूर्वानुमान बढ़ाया और तेल के उपयोग के महामारी से पहले के स्तर पर पहुँचने की अपनी समयरेखा पर टिके हुये है क्योंकि यह उम्मीद है कि ओमाइक्रोन कोरोना वायरस का हल्का और संक्षिप्त प्रभाव होगा। अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के अनुसार 10 दिसंबर को समाप्त में अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 815,000 बैरल की गिरावट हुई है। रॉयटर द्वारा सर्वेक्षण किए गये 10 विश्लेषकों ने 2.1 मिलियन बैरल की गिरावट का अनुमान लगाया था।
नेचुरल गैस में मुनाफा वसूली होने की संभावना है और कीमतों को 275 रुपये के स्तर पर सहारा और 292 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख