शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में 6,200-6,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है। कीमतों के 6,200-6,300 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

पूर्वी यूरोप और मध्य पूर्व दोनों में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच संभावित आपूर्ति व्यवधनों को लेकर चिंताओं के कारण आज कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है जबकि ओपेक प्लस अपने उत्पादन लक्ष्य तक पहुँचने में विफल रहा। ठंड के मौसम में संयुक्त राज्य अमेरिका में हीटिंग के लिए तेल की अधिक माँग की उम्मीद से भी कीमतों को मदद मिली। नाटो ने सोमवार को कहा कि वह अतिरिक्त जहाजों और लड़ाकू जेट के साथ पूर्वी यूरोप में तैनात कर रखा है। मध्य पूर्व में, ईरान के साथ गठबंधन यमन के हौथी आंदोलन ने सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात में एक मिसाइल हमला किया, जिसने अमेरिकी सेना की मेजबानी करने वाले एक बेस को निशाना बनाया, लेकिन अमेरिका द्वारा निर्मित पैटिंयट इंटरसेप्टर, यू.एस. और अमीरात के अधिकारियों ने इसे विफल कर दिया।
नेचुरल गैस में नरमी रहने की संभावना है और कीमतों को 288 रुपये के स्तर पर सहारा और 300 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। (शेयर मंथन, 25 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख