शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में 6,760-6,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

कीमतों के 6,760-6,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। उद्योग समूह के आँकड़ों के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल और ईंधन भंडार में अप्रत्याशित गिरावट के बाद ईरान से आपूर्ति में संभावित वृद्धि की चिंताओं को दूर करने के बाद आज तेल की कीमतों में बढ़त देखी जा रही है। अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान के आँकड़ों के अनुसार अमेरिकी कच्चे तेल, गैसोलीन और डिस्टिलेट के भंडार में पिछले हफ्ते गिरावट दर्ज की गयी है। विश्लेषकों की 4,00,000-बैरल वृद्धि की अपेक्षाओं की तुलना में एपीआई के अनुसार 2 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है। फिर भी, ईरान परमाणु समझौते में प्रगति से वैश्विक बाजारों में अधिक तेल आने की संभावना से कीमतों पर दबाव पड़ा। ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई कच्चे तेल की कीमतों में कल लगातार दूसरे दिन लगभग 2% की गिरावट हुई क्योंकि वाशिंगटन ने ईरान के साथ परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए अप्रत्यक्ष वार्ता फिर से शुरू की। इस तरह का सौदा ईरानी तेल निर्यात पर अमेरिकी प्रतिबंधें को हटा सकता है और बाजार में आपूर्ति को तेजी से बढ़ा सकता है, लेकिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों को अभी भी दूर करने की आवश्यकता है। ऊर्जा सूचना प्रशासन को उम्मीद है कि 2022 में अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 7,70,000 बैरल प्रति दिन बढ़कर 11.97 मिलियन बैरल प्रति दिन हो जायेगा। इस बीच, यूक्रेन को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, क्योंकि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने कहा कि संकट को कम करने के लिए कदम उठाये जा सकते हैं। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक की और सभी पक्षों से शांत रहने का आ“वान किया।

नेचुरल गैस की कीमतों में नरमी रहने की संभावना है और कीमतों को 300 रुपये के स्तर पर सहारा और 325 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!