शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल और नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे रहने की संभावना है। कीमतों के 6,840-7,010 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

मॉस्को द्वारा पूर्वी यूक्रेन में दो अलग-अलग क्षेत्रों में सैनिकों को आदेश देने, जिससे पश्चिमी नेताओं ने चेतावनी दी कि एक युद्ध छिड़ सकता है, के बाद तेल की कीमतें आज दो डॉलर से अधिक उछलकर सात साल के उच्च स्तर पर पहुँच गयी। अमेरिकी और यूरोपीय अधिकारियों ने रूस के इस कदम की निंदा की, लेकिन बाइडेन प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि रूस की सैन्य कार्रवाई अभी तक एक आक्रमण नही मानी जा सकती है जिसके लिए एक व्यापक प्रतिबंध लगाया जाये। मास्को द्वारा दो अलग-अलग क्षेत्रों को स्वतंत्रा के रूप में मान्यता देने के बाद रूसी सैन्य कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुये, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को तड़के राष्ट्र के नाम एक संबोधन में रूस पर यूक्रेन के संप्रभु क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। विश्लेषकों का कहना है कि तेल बाजार को लेकर बड़ा सवाल यह है कि यदि मास्को यूक्रेन पर पूर्ण आक्रमण के साथ आगे बढ़ता है और पश्चिमी देश रूसी वित्तीय संस्थानों के खिलाफ प्रतिबंध लगाते हैं तो क्या रूस का ऊर्जा निर्यात वास्तव में बाधित होगा। इस बीच, ईरान के साथ 2015 के परमाणु समझौते को फिर से जगाने के लिए वियना में वार्ता बाधित रही, जर्मनी के चांसलर ने चेतावनी दी कि यह समझौते को बचाने के लिए अभी या कभी नहीं है। एक समझौता फारस की खाड़ी के राष्ट्र से आधिकारिक आपूर्ति के विश्व बाजार में वापसी की शुरुआत कर सकता है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 350 रुपये के स्तर पर सहारा और 370 रुपये के स्तर पर अड़चन रह सकता है। (शेयर मंथन, 22 फरवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!