शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में 7,890-8,050 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है।

कीमतों के 7,890-8,050 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। मॉस्को के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूसी बैंकों पर प्रतिबंधें के कारण कच्चे माल के व्यापार के लिए वित्तीय बाधाओं के चलते कुछ व्यापारियों ने पहले से ही कम आपूर्ति वाले बाजार में रूसी आपूर्ति से बचने का विकल्प चुना, जिससे तेल की कीमतों में आज बढ़ोतरी हुई। रूसी तेल निर्यात वैश्विक आपूर्ति का लगभग 8% है। यद्यपि पश्चिमी शक्तियों ने रूस के ऊर्जा निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाए हैं, लेकिन न्यूयॉर्क और अमेरिकी खाड़ी के तेल हब में अमेरिकी व्यापारी रूसी कच्चे तेल से दूरी बनाये हुये हैं। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी के सदस्य देशों द्वारा समन्वित रूप से 60 मिलियन बैरल तेल जारी करने से मंगलवार को कीमतों की तेजी पर कुछ रोक लगी लेकिन विश्लेषकों ने कहा कि यह केवल अस्थायी राहत प्रदान करेगा। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन, रूस और सहयोगी सहित, जिन्हें ओपेक प्लस के रूप में जाना जाता है, की आज बैठक होने वाली हैं, जहाँ उन्हे हर महीने 4,00,000 बैरल प्रति दिन आपूर्ति बढ़ाने की योजना पर टिके रहने की उम्मीद है। अमेरिकी पेट्रोलियम संस्थान उद्योग समूह के नवीनतम आँकड़ों से पता चलता है कि 25 फरवरी को समाप्त में अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में 6.1 मिलियन बैरल की गिरावट हुई है।
नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 345 रुपये के स्तर पर सहारा और 356 रुपये के स्तर पर रुकावट रह सकता है। (शेयर मंथन, 02 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख