शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में बढ़त, बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। तांबे की कीमतें 810-825 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बीच रात भर के कारोबार में एलएमई में बेस मेटल की कीमतें बढ़त के साथ बंद हुई जबकि अलग-अलग फंडामेंटल के आधार पर शंघाई में कीमतों में मिला-जुला रुझान रहा। अमेरिकी फेड चेयरमैन पॉवेल ने कहा कि एफओएमसी कीमतों को स्थिर करने के लिए सब कुछ करेगा, और मार्च में आवधिक ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू करेगा। चिली की सांख्यिकी एजेंसी ने कहा कि चिली, दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक, में तांबा उत्पादन सालाना आधार पर 7.5% गिरकर 4,29,923 टन हो गया।
निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 2,065 रुपये पर सहारा और 2,120 रुपये पर रुकावट रह सकता है। निकल उद्योग के सूत्रों ने कहा कि रूस से आने-जाने वाले यातायात को रोकने वाली शिपिंग लाइनों का मतलब वैश्विक ग्राहकों को निकल की आपूर्ति बाधित हो सकती है। रूस दुनिया को लगभग 10% निकल की आपूर्ति करता है जिसका उपयोग स्टेनलेस स्टील और इलेक्ट्रिक वाहन के लिए बैटरी बनाने के लिए किया जाता है। आपूर्ति को लेकर चिंता जारी रहने से एल्युमीनियम की कीमतें 297 रुपये के सहारा के साथ 310 रुपये तक बढ़ सकती है।
एल्युमीनियम की कीमतें रिकॉर्ड ऊँचाई की ओर बढ़ गयी है क्योंकि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर वित्तीय प्रतिबंधें के कारण रुसल से आपूर्ति को लेकर चिंताये बढ़ गयी है, जबकि शिपिंग व्यवधनों को लेकर चिंताओं के कारण निकल को बढ़ावा दिया। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधें के कारण दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंटेनर लाइनों ने ऐसे समय में रूस से कार्गो शिपमेंट को निलंबित किया है जब एल्युमीनियम का भंडार कम है। जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 325 रुपये पर सहारा और 332 रुपये पर बाधा रह सकता है। लेड की कीमतें 187-191 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। बिजली की बढ़ती कीमतें जिंक की कीमतों को बढ़ा रही हैं क्योंकि कई कारोबारियों का मानना है कि उत्पादक जिंक उत्पादन में अधिक कटौती करेंगे। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख