शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। तांबे की कीमतें 835-855 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

यूक्रेन में युद्ध के कारण आपूर्ति बाधित होने की चिंताओं के बीच और ऐतिहासिक रूप से कम भंडार होने से तांबें की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी है। एलएमई के पास तांबे का स्टॉक 68,825 टन था, जो 2005 के बाद का सबसे निचला स्तर है। तांबे के सबसे बड़े उत्पादक चिली में 2011 के बाद से जनवरी 2022 में सबसे कम उत्पादन हुआ है, जो दिसंबर 2021 की तुलना में 15% और जनवरी 2021 की तुलना में 7.5% कम हुआ है।
निकल में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 2,225 रुपये पर सहारा और 2,250 रुपये पर अड़चन रह सकता है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता से आपूर्ति की चिंता के साथ, स्टेनलेस स्टील और बैटरी की अधिक माँग और कम होते भंडार के कारण निकल की कीमतों को मदद मिल रही है। तीन महीने के कॉन्टैंक्ट पर नकद निकल का प्रीमियम बढ़कर 685 डॉलर प्रति टन हो गया, जो 2007 के बाद से सबसे अधिक है, जो निकट भविष्य में आपूर्ति में कमी का संकेत करता है।
आपूर्ति को लेकर चिंता जारी रहने से एल्युमीनियम की कीमतें 297 रुपये के सहारा के साथ 313 रुपये तक बढ़ सकती है। एल्युमीनियम की कीमतें रिकॉर्ड ऊँचाई की ओर बढ़ गयी है क्योंकि यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस पर वित्तीय प्रतिबंधें के कारण रुसल से आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गयी है, जबकि शिपिंग व्यवधनों को लेकर चिंताओं के कारण निकल को बढ़ावा दिया। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधें के कारण दुनिया की तीन सबसे बड़ी कंटेनर लाइनों ने ऐसे समय में रूस से कार्गो शिपमेंट को निलंबित करने पर विवश किया है जब एल्युमीनियम का भंडार कम है। जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 332 रुपये पर सहारा और 340 रुपये पर अड़चन रह सकता है। लेड की कीमतें 187-192 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए रूस पर बढ़ते प्रतिबंधें ने अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा संकट बढ़ गया है, जिसके कारण अधिक ऊर्जा की खपत वाले जिंक की अतिरिक्त आपूर्ति में व्यवधन पैदा हो सकता है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!