शेयर मंथन में खोजें

एल्युमीनियम में नरमी का रुझान, बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है। तांबे की कीमतें 786-794 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

औद्योगिक धातुओं की कीमतों में कल गिरावट हुई क्योंकि चीन में कोविड-19 के ओमिक्रॉन संस्करण के बढ़ते मामलों के कारण शीर्ष धातु उपभोक्ता चीन के आर्थिक आउटलुक को कम किए जाने से कीमतों पर दबाव पड़ा, लेकिन आपूर्ति की चिंताओं ने कीमतों को मदद मिली। चीन में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और देश में मैनुफैक्चरिंग गतिविधि को संभावित नुकसान से माँग को लेकर चिंता बढ़ गयी है। फेडरल रिजर्व द्वारा इस सप्ताह की बैठक में ब्याज दरों में एक चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है।
एलएमई पर निकल ट्रेडिंग आज कीमतों में उतार-चढ़ाव की सीमा के साथ फिर से शुरू हो गयी, ताकि बाजार में अव्यवस्थित व्यापार, जो तेज उतार-चढ़ाव के बाद ऐतिहासिक रूप से पहली बाद बंद हुआ था, को रोका जा सके। एलएमई ने एल्युमीनियम, तांबा, लेड, टिन और जिंक सहित अन्य बेस मेटल पर भी मंगलवार से 15% की सीमा लगा दी, जो एलएमई के 145 साल के इतिहास में पहली बार है। निकल में उठापटक के साथ कारोबार हो सकता है और कीमतों को 2,790 रुपये पर सहारा और 2,880 रुपये पर अड़चन रह सकता है। दुनिया के सबसे बड़े निकल उत्पादक त्सिंगशान होल्डिंग ग्रुप ने कम कीमतों पर दांव लगाने के लिए बड़ी मात्रा में निकल खरीदारी की है। ग्रुप ने कहा है कि वह डिलीवरी के लिए पर्याप्त निकल भंडार इकट्टा करने के बाद आपूर्ति की ऐतिहासिक कमी से निपटने में सक्षम होगा।
एल्युमीनियम की कीमतें नरमी के रुझान के कारोबार कर सकती है और 264 रुपये के सहारा और 267 रुपये पर रुकावट रह सकता है। आधिकारिक आँकड़ों से पता चलता है कि 2022 के पहले दो महीनों में चीन का एल्युमीनियम उत्पादन पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 1.4% कम हो गया है।
जिंक में बिकवाली हो सकती है और कीमतों को 312 रुपये पर सहारा और 318 रुपये पर रुकावट रह सकता है। लेड की कीमतें 180-184 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख