शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में 12% की गिरावट - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

यूक्रेन और रूस ने राजनयिक वार्ता फिर से शुरू होने और संयुक्त अरब अमीरात द्वारा ऊर्जा बाजारों में तबाही को कम करने के लिए तेल उत्पादन में वृद्धि का समर्थन किये जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 12% से अधिक की गिरावट हुई है।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव अपने यूक्रेनी समकक्ष दिमित्रो कुलेबा के साथ योजनाबद्ध वार्ता से पहले तुर्की पहुँचे है, जहाँ दो सप्ताह पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद दोनों के बीच पहली बैठक होगी। मॉस्को ने कहा है कि अमेरिका ने रूस पर आर्थिक युद्ध की घोषणा की है और चेतावनी दी कि वह रूसी तेल और ऊर्जा आयात पर अमेरिकी प्रतिबंध को लेकर विचार कर रहा है। यूएई द्वारा पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) को उच्च उत्पादन पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करने के बयान के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में लगभग दो वर्षों में सबसे अधिक गिरावट हुई है। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा कि पश्चिमी प्रतिबंधें के कारण प्रति दिन लगभग 30 लाख बैरल रूसी तेल उत्पादन बंद हो सकता है और खरीदार रूसी निर्यात को रोक सकते हैं। यह उच्च कीमतों के परिणामस्वरूप प्रत्याशित मांग में 1 मिलियन बैरल प्रति दिन की गिरावट से अधिक होगा। रूसी आक्रमण और आगामी प्रतिबंध महामारी द्वारा निर्मित आपूर्ति श्रृंखला की समस्याओं को बढ़ा रहे हैं। इस सप्ताह कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है और कीमतें 6,980-7,580 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
नेचुरल गैस की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं क्योंकि मौसम कमजोर बना हुआ है। एनओएए की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 6-10 और 8-14 दिनों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने की उम्मीद है। सप्ताह दर सप्ताह अमेरिकी खपत में गिरावट दर्ज की गयी। इस सप्ताह में कीमतें नरमी के रुझान के साथ 340-370 रुपये के दायरे में कारोबार करना जारी रख सकती हैं। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2022)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख