शेयर मंथन में खोजें

जिंक में अड़चन, एल्युमीनियम में नरमी का रुझान - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना है।

तांबे की कीमतें 812-822 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। शंघाई और एलएमई में ज्यादातर बेस मेटल की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई है क्योंकि रूस-यूक्रेन वार्ता पर व्यापक संदेह के बीच ऊर्जा की बढ़ती लागत के कारण कीमतों को मदद मिली। फिर भी, दुनिया के सबसे बड़े उपभोक्ता चीन में माँग को लेकर चिंता बनी हुई है। चीन के वित्तीय केंद्र शंघाई ने कोरोना वायरस वृद्धि को रोकने के लिए दो-चरण का लॉकडाउन शुरू किया और  कहा कि सभी कंपनियां और कारखाने मैनुफैक्चरिंग को निलंबित कर देंगे। आपूर्ति को देखें तो, दुनिया के सबसे बड़े तांबा उत्पादक कोडेल्को ने कहा है कि वह मार्च के अंत तक सालार डी मारिकुंगा में ड्रिलिंग शुरू कर देगा, और यह लगभग 10 महीने तक चलेगा। इस बीच, आईसीएसजी ने कहा कि दुनिया के दूसरे सबसे बड़े तांबा उत्पादक देश पेरू और इंडोनेशिया से अधिक उत्पादन के कारण 2021 में खदान उत्पादन में लगभग 2.3% की वृद्धि हुई है। चीन के शीर्ष तांबा स्मेल्टरों ने 2022 की दूसरी तिमाही में तांबें के कॉन्स्टेंट के लिए फ्लोर ट्रीटमेंट और रिफाइनिंग चार्ज 80 डॉलर प्रति टन और आठ सेंट प्रति पाउंड निर्धारित किया है। निकल में उठापटक के साथ कारोबार हो सकता है और कीमतों को 2,400 रुपये पर सहारा और 2,490 रुपये पर अड़चन रह सकता है।
एल्युमीनियम की कीमतें नरमी के रुझान के कारोबार कर सकती है और 280 रुपये के सहारा और 286 रुपये पर बाधा रह सकता है। शिपिंग डेटा से पता चला है कि यूक्रेन में युद्ध के कारण कंपनी के वैश्विक संचालन में बाधा आने के कारण गिनी में रूसी एल्युमीनियम दिग्गज कंपनी रुसल की बॉक्साइट खदानों से अयस्क की खेप रुक गयी है।
जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतों को 339 रुपये पर सहारा और 344 रुपये पर बाधा रह सकता है। लेड की कीमतें 179-184 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। यूरोपीय स्मेल्टर के बंद होने से जिंक की कीमतें रिकॉर्ड ऊँचाई के करीब पहुँच गयी है। ऊर्जा की कीमतों में वृद्धि के कारण पहले से ही अधिक लागत से जूझ रही यूरोपीय स्मेल्टरों पर अधिक दबाव पड़ रहा है। (शेयर मंथन, 31 मार्च 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख