शेयर मंथन में खोजें

कमोडिटी

सरसों और सोया तेल में तेजी का रुझान - एसएमसी

घरेलू बाजारों में कम आवक और प्रमुख आयात करने वाले देशों से सोयामील की माँग के कारण राष्ट्रीय एक्सचेंज में सोयाबीन वायदा की कीमतों में एक तरफा तेजी देखी जा रही है और अब मई वायदा की कीमतों के 6,500-6,550 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की उम्मीद है।

ग्वारसीड में बाधा, चने को 5,300 रुपये पर सहारा रहने की संभावना - एसएमसी

कॉटन वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 22,200 रुपये तक बढ़त दर्ज करने की संभावना है। अमेरिकी के प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्र टेक्सास में सूखे मौसम अनुमान के कारण आपूर्ति कम होने की आशंका से आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी कृषि विभाग की फसल प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 4 अप्रैल को समाप्त हफ्ते में कपास फसल की बुआई 6% हुई। 

सोयाबीन की कीमतों में 6,240-6,400 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

सोयाबीन वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 6,240-6,400 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। आज जारी होने वाली अमेरिकी कृषि विभाग की मासिक आपूर्ति और माँग रिपोर्ट और माँग रिपोर्ट से पहले शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोयाबीन वायदा की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी हुई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!