हाल ही में IRCTC का रिजल्ट आया है। नतीजों को देखते हुए साफ दिखाई दे रहा है कि मुनाफे में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। पिछली बार 3.40 करोड़ का प्रॉफिट था, जबकि इस बार 3.30 करोड़ पर आ गया है। यानी मुनाफे में गिरावट आई है। मार्जिन में सुधार की संभावना जरूर है, लेकिन ग्रोथ की गति धीमी है, जो लंबे समय के लिए अच्छा संकेत नहीं है। इसके बावजूद शेयर का वैल्यूएशन 40-45 गुना तक जा चुका है, जो कि बहुत महंगा माना जाएगा। इतने ऊंचे वैल्यूएशन पर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। अब सवाल यह है कि इस समय निवेशकों को क्या करना चाहिए? जानें बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार का क्या कहना है?