विशाल अग्रवाल : टाटा पावर के मुकाबले अदाणी पावर का वैलुएशन कैसा लग रहा है?
अजय शर्मा : मैंने अदाणी पावर के 40 शेयर 698 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसमें 3 महीने का क्या नजरिया है?
समीर : मैंने अदाणी पावर (Adani Power) के 200 शेयर 160 रुपये के भाव पर खरीद हैं। आगे क्या करना चाहिए?
एबी डी एक निवेशक : मेरे पास अदाणी पावर (Adani Power) के 1710 शेयर हैं जिनका खरीद भाव 364 रुपये है, नजरिया छह माह का है। क्या करें, उचित सलाह दें?
कृतिका द्ववेदी, बरेली : अदाणी पावर (Adani Power) के 20 शेयर 335 रुपये के भाव पर ट्रेडिंग के लिए रखे हैं। क्या इसमें एवरेज करें?
अदाणी समूह के शेयरों में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से जो पिटाई शुरू हुयी है, वहाँ से 38% रिट्रेसमेंट पूरा नहीं हो जाये तब तक कुछ भी सोचने की जरूरत नहीं है। अदाणी पावर के स्टॉक में मुझे अभी स्थिरता लौटती हुई नहीं दिख रही है।
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : अदाणी पावर (Adani Power) का स्टॉक अभी कंसोलिडेशन मे है। इसका चार्ट देखकर लग रहा है कि 130 रुपये के आसपास इसका बॉटम बन गया है। इन स्तरों पर ये एक बार नहीं दो बार घूमकर भी आ चुका है।
आराध्या वंडर्स : मेरे पास अदाणी टोटल गैस के 40 शेयर 1020 रुपये के भाव पर हैं, 1 से 2 साल का नजरिया है। मुझे इसमें क्या करना चाहिए?
अखिलेश कुमार सिंह : अदाणी टोटल गैस में क्या इस समय पैसा लगा सकते हैं?
आदित्य सिंह : अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas Share Analysis) लगातार क्यों गिर रहा है?
नरेश साहू : मैंने अदाणी टोटल गैस के 1000 शेयर 633 रुपये के भाव पर खरीदा है। मासिक चार्ट में डॉजी कैंडल बना है, ये बुलिश रिवर्सल होगा क्या?
संदीप : मैंने अदाणी टोटल गैस 535 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसके मासिक चार्ट पर ड्रैगनफ्लाई दोजी कैंडल बन रहा है। क्या ये 50 ईएमए 2064 के स्तर को छू सकेगा या नहीं?
अनिल धेरे : मैंने अदाणी टोटल गैस के शेयर 1200 रुपये के भाव पर 1 साल के लिए खरीदे हैं। इसमें क्या करना चाहिए?
Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक का मूल्यांकन बहुत ज्यादा था। इसके तिमाही नतीजे तो ठीक आ रहे हैं, इसके बावजूद मूल्यांकन बहुत महँगा है। इसमें बहुत बुलबुला इकट्ठा हो गया है और शायद यही वजह है कि ये स्टॉक नहीं चल रहा है।
Expert Shomesh Kumar: इस स्टॉक को काफी चोट लगी है और इसका ट्रेंड भी नकारात्मक है। इसका सही स्तर का अंदाज लगाना भी मुश्किल हो रहा है। इस स्टॉक 650-640 का स्तर अहम था, लेकिन स्टॉक इसके नीचे चल रहा है।
रवि : मेरे पास अदाणी टोटल गैस के 1000 शेयर 1210 रुपये के भाव पर हैं। इसमें मुझे क्या करना चाहिए?
हरिओम सिंह गौड़ : अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) में आपकी क्या सलाह है? मेरे पास छह शेयर 1466 रुपये के भाव पर हैं।
हरिओम सिंह गौड़ : अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) को कब एवरेज करना चाहिए?
दीपक भनोट, दिल्ली : मैंने अदाणी टोटल गैस 675 रुपये के भाव पर खरीदा है। इसमें क्या करना चाहिए?
अदाणी टोटल गैस में अभी तकलीफ का दौर खत्म नहीं हुआ है। इसमें मैंने पहले 1200 रुपये का स्तर बताया था और अब ये स्टॉक उसी तरफ जा रहा है। देखते हैं यहाँ इसे कोई सहारा मिलता है या नहीं।
Page 6 of 172
आयकर अधिनियम (इनकम टैक्स ऐक्ट), 1961 की जगह आयकर अधिनियम 2025 ने ले ली है। इस नये कानून के नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हैं।
मार्च के शुरुआती 3 सप्ताहों में भारतीय शेयर बाजार 8% से ज्यादा टूट चुका है। और यह गिरावट एक ऐसे युद्ध के चलते आयी है, जिसमें हमारा कोई लेना-देना नहीं है।