शेयर मंथन में खोजें

सीईएटी (CEAT) शेयर में अब बढ़ गया रिस्क? जानिए एक्सपर्ट की राय

राहुल जानना चाहते हैं कि उन्हें सीईएटी (CEAT) के शेयर में आगे क्या करना चाहिए? आइए, बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से जानते हैं कि शेयरों में आगे क्या होने की संभावना है?

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार इस सवाल के जवाब में कहते हैं कि टायर की मांग पूरी तरह खत्म होने वाली नहीं है। चाहे पेट्रोल-डीजल वाहन हों या फिर इलेक्ट्रिक वाहन (EV), दोनों में टायर की जरूरत बनी रहेगी। यानी ऑटोमोबाइल सेक्टर का ट्रेंड बदल सकता है, लेकिन टायर इंडस्ट्री की बेसिक डिमांड खत्म नहीं होगी।

EV ट्रेंड से टायर कंपनियों को नुकसान नहीं

बाजार विश्लेषक के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता से टायर कंपनियों के बिजनेस पर बड़ा नकारात्मक असर नहीं दिखता। EV में भी नियमित रूप से टायर बदलने की जरूरत पड़ती है। कई मामलों में EV के भारी वजन की वजह से टायर तेजी से घिसते भी हैं। इसलिए लंबी अवधि में टायर कंपनियों की मांग बनी रहने की संभावना है।

चार साल में शानदार रैली के बाद बढ़ा रिस्क

यह भी कहा कि CEAT शेयर ने पिछले चार वर्षों में जबरदस्त तेजी दिखाई है। साल 2022 के आसपास करीब 800 रुपये के स्तर से निकलकर यह शेयर 4000 रुपये के पार तक पहुंच चुका है। इतनी लंबी और तेज रैली के बाद अब निवेशकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई जा रही है। अब इस शेयर में ऊपर की तुलना में जोखिम ज्यादा दिखाई दे रहा है।

शोमेश कुमार के मुताबिक CEAT के लिए 3000 रुपये का स्तर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर शेयर इस स्तर के नीचे फिसलता है, तो इसमें 10 से 12 प्रतिशत तक और गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में जिन निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर खरीदारी की है, उन्हें सतर्क रहने और स्टॉप लॉस के साथ रणनीति बनाने की सलाह दी जा रही है। 

{youtube}qbdt3rrq9eI_|1|autoplay|mute{/youtube}

(शेयर मंथन, 21 मई 2026) (आप किसी भी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)_

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख