शेयर मंथन में खोजें

एसजेवीएन (SJVN) : पश्चिम बंगाल में कोयला खुदाई के लिए समझौता

एसजेवीएन (SJVN) ने कोयला ब्लॉक की खुदाई के लिए समझौता किया है।

इसके तहत एसजेवीएन ने पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, कर्नाटक और तमिलनाडू इन छह राज्यों की बिजली उत्पादक कंपनियों के साथ एक संयुक्त उपक्रम (JV) बनाया है। इस संयुक्त उपक्रम के जरिये पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में कोयला ब्लॉक से कोयले की खुदाई की जायेगी। इस ब्लॉक से खुदाई से निकाले गये कोयले से बिहार में एसजेवीएन कंपनी के 1,320 मेगावाट सुपरक्रिटिकल थर्मल बिजली परियोजना में उपयोग किया जायेगा। 

शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में सपाट रुख रहा। बीएसई में यह 25.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 जनवरी 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख