शेयर मंथन में खोजें

आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) का मुनाफा 13% घटा

कारोबारी साल 2014-15 की तीसरी तिमाही में आईएनजी वैश्य बैंक (ING Vysya Bank) ने अपने तिमाही मुनाफे में सालाना और तिमाही-दर-तिमाही दोनों लिहाज से काफी गिरावट दर्ज की है।

अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में इसका मुनाफा 145.69 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही से 12.9% और ठीक पिछली तिमाही यानी जुलाई-सितंबर 2014 से 19.1% कम है। बैंक के मुनाफे पर एक तरफ ऊँचे प्रावधानों (Provisions) का और दूसरी तरफ घटी हुई अन्य आय का असर पड़ा। 

बीती तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) सालाना आधार पर 18.2% बढ़ कर 491.6 करोड़ रुपये हो गयी। मगर एनपीए के लिए प्रावधानों की राशि पिछले साल की समान तिमाही से 167.4 बढ़ कर 167.4 करोड़ रुपये हो गयी। ठीक पिछली तिमाही की तुलना में भी यह लगभग 24% ज्यादा है। 

बैंक के डूबे कर्ज (NPA) की स्थिति थोड़ी कमजोर हुई है। इसका सकल एनपीए पिछले साल की समान तिमाही से 0.18% अंक बढ़ कर 1.86% हो गया। वहीं शुद्ध एनपीए भी इस दौरान 0.45% अंक की बढ़त के साथ 0.66% हो गया। 

बैंक ने अपने तिमाही नतीजे बुधवार शाम को बाजार बंद होने के बाद पेश किये। आज इसका शेयर शुरुआती मजबूती के बाद दिन भर सकारात्मक रुझान के साथ उतार-चढ़ाव झेलता रहा और अंत में लगभग सपाट बंद हुआ। बीएसई में यह केवल 0.90 रुपये या 0.09% की मामूली बढ़त दर्ज कर 978.20 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख