शेयर मंथन में खोजें

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का एनपीए बढ़ने से बाजार चिंतित

आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजों ने बाजार को मुनाफे और डूबे कर्ज (एनपीए) दोनों मोर्चों पर निराश किया।

इसका तिमाही मुनाफा साल-दर-साल 14.1% बढ़ कर 2,889 करोड़ रुपये हो गया। पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही में इसका मुनाफा 2,532 करोड़ रुपये था। बाजार विश्लेषकों का अनुमानों की तुलना में इस बार का तिमाही मुनाफा कुछ पीछे रह गया। 

वहीं बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 13.1% बढ़ कर 4,812 करोड़ रुपये रही, जो पिछली बार 4,255 करोड़ रुपये थी। यह भी अनुमानों से कुछ कम रही। शुद्ध ब्याज आय किसी बैंक की कुल ब्याज आय और ब्याज पर हुए खर्च का अंतर है। आईसीआईसीआई बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) अक्टूबर-दिसंबर 2013 के 3.32% और जुलाई-सितंबर 2014 के 3.42% की तुलना में बीती तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर 2014 में 3.46% रहा। इस तरह एनआईएम में कुछ सुधार दिखा है। 

मगर बाजार की चिंता बढ़ाने का मुख्य कारण बना बैंक के डूबे कर्जों में इजाफा होना। डूबे कर्जों के लिए तिमाही प्रावधान (प्रोविजनिंग) साल-दर-साल 41% बढ़ कर 979.7 करोड़ रुपये हो गया। ठीक पिछली तिमाही की तुलना में भी इसमें 15.4% बढ़ोतरी हुई।

इसका सकल एनपीए सालाना आधार पर 0.35% अंक और तिमाही-दर-तिमाही 0.28% अंक बढ़ कर 3.4% हो गया। शुद्ध एनपीए भी सालाना आधार पर 0.33% अंक और तिमाही-दर-तिमाही 0.18% अंक बढ़ कर 1.27% हो गया। 

शुक्रवार की दोपहर में बैंक के नतीजे आने के बाद इसके शेयर भाव में अचानक तीखी गिरावट दर्ज की गयी। हालाँकि शुक्रवार को सुबह से ही यह शेयर कुछ कमजोर चल रहा था, मगर नतीजे आने के बाद बीएसई में इसका भाव लगभग 372 रुपये से टूट कर 354.80 रुपये तक चला गया, जहाँ दिन की तलहटी बनी। अंत में यह 18.80 रुपये या 4.95% गिरावट के साथ 361.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख