शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के मुनाफे में भारी गिरावट

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने 2014-15 की तीसरी तिमाही में अपने मुनाफे में जबरदस्त कमी दर्ज की है और साथ ही इसके डूबे कर्जों (एनपीए) में भी इजाफा हुआ है। 

इसके चलते शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 11% से ज्यादा टूट गया। बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2014 की तिमाही में अपना मुनाफा 334 करोड़ रुपये दर्शाया, जो पिछले कारोबारी साल की समान तिमाही के 1,049 करोड़ रुपये से 68.2% कम है। हालाँकि इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 3,057 करोड़ रुपये से 7.5% बढ़ कर 3,286 करोड़ रुपये हो गयी। 

बैंक के प्रावधानों (प्रोविजनिंग) में 42.1% की भारी वृद्धि हुई है। इसने अक्टूबर-दिसंबर 2013 के 888 करोड़ रुपये की तुलना में इस बार 1,262 करोड़ रुपये के प्रावधान किये। वहीं घरेलू कारोबार में बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) पिछली तिमाही के 3.02% की तुलना में घट कर 2.92% रह गया। 

बैंक के डूबे कर्जों (एनपीए) में भी बढ़ोतरी हुई है, जो निवेशकों के लिए चिंताजनक है। इसका सकल एनपीए ठीक पिछली तिमाही के 3.32% से बढ़ कर 3.85% हो गया। वहीं शुद्ध एनपीए भी पिछली तिमाही के 1.74% की तुलना में बढ़ कर 2.11% हो गया। 

शुक्रवार को इन नतीजों के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में भारी गिरावट आयी। बीएसई में इसका शेयर नतीजों से पहले हल्की कमजोरी के साथ करीब 212 रुपये पर चल रहा था, जो नतीजों के फौरन बाद लुढ़क कर 187.90 रुपये तक गिर गया। अंत में यह 24.10 रुपये या 11.08% की गिरावट के साथ 193.35 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 जनवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख