शेयर मंथन में खोजें

कोल इंडिया (Coal India) का तिमाही मुनाफा घटा

सरकारी क्षेत्र की कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया (Coal India) का 2014-15 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 16.23गिरा है।

मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में  कंपनी को 3,262 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में मुनाफा 3,894 करोड़ रुपये था। वहीं वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में आमदनी 4.36बढ़ कर 19,944 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 19,110 करोड़ रुपये की आय हुई थी।

बीती तिमाही के दौरान कुल उत्पादन पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 11.52बढ़ा है। वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में उत्पादन 13.16 करोड़ टन रहा, वहीं 2013-14 की तीसरी तिमाही में कुल उत्पादन 11.8 करोड़ टन था।

कोल इंडिया के ये नतीजे गुरुवार शाम को घोषित हुए थे। आज सुबह थोड़े उतार-चढ़ाव के बाद इसका शेयर मजबूती के साथ चल रहा है। दोपहर करीब एक बजे यह 5.80 रुपये या 1.57% की बढ़त के साथ 374.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख