शेयर मंथन में खोजें

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को बिहार में मिला ठेका, शेयर में उछाल

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को बिहार में बिजली वितरण को बेहतर बनाने और सुधारने के लिए 556 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी की इंजीनियरिंग और परियोजना इकाई को यह ठेका नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (North Bihar Power Distribution Company Ltd) से मिला है। इसके तहत कंपनी को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर और बेगूसराय जिलों में बिजली वितरण से जुड़े कार्य करने हैं। समझौते के मुताबिक कंपनी को ये काम 2 साल में पूरे करने होंगे। 

आज इस खबर के बाद बजाज इलेक्ट्रिकल्स के शेयर में तेज बढ़त देखने को मिली और यह 233.90 रुपये के स्तर तक चढ़ गया। हालाँकि कुछ देर बाद यह अपने ऊपरी स्तरों से नीचे आया है। दोपहर करीब 2.15 बजे यह 1.75 रुपये या 0.79% बढ़त के साथ 223.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख