शेयर मंथन में खोजें

एसबीआई (SBI) का मुनाफा 34.9% बढ़ा, संपत्ति गुणवत्ता सुधरी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) का वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही का मुनाफा 34.88% बढ़ कर 3,828 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 2,838 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में आय 10.15% बढ़ कर 64,604 करोड़ रुपये तक पहुँच गयी है। 2013-14 की समान तिमाही में बैंक की आय 58,649 करोड़ रुपये थी।

बीती तिमाही में डूबे कर्जों में भी सुधार देखने को मिला है। पिछले साल की दिसंबर तिमाही में 3.24%  के स्तर तक पहुँचे डूबे कर्ज (NPA) अब 2014-15 की तीसरी तिमाही में घट कर 2.80% रह गये हैं। बैंक की शुद्ध ब्याज आय (NII) पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 9% बढ़ कर 13,777 करोड़ रुपये हो गयी है। बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में सुधार की वजह से शेयर बाजार में कारोबार के दौरान बैंक के शेयर पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा। 

नतीजे आने के बाद बैंक के शेयर में अच्छी उछाल दर्ज की गयी। बीएसई में यह 307.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चला गया। अंत में यह 22.65 रुपये या 7.96% की बढ़त के साथ 307.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख