शेयर मंथन में खोजें

सेल (SAIL) का मुनाफा 8.71% बढ़ा

सरकारी क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Steel Authority of India Ltd) का वित्त वर्ष 2014-15 की तीसरी तिमाही में मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 8.71% बढ़ कर 579 करोड़ रुपये हो गया है।

हालाँकि जुलाई-सिंतबर तिमाही के मुकाबले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में मुनाफा 10.78% घटा है। बीती तिमाही की आय में भी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी की कुल आय पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 3.19% गिर कर 11,107 करोड़ रुपये पर आ गयी।

पिछले साल की तीसरी तिमाही में हुई 194 करोड़ रुपये की अन्य आय के मुकाबले कंपनी को मौजूदा वित्त वर्ष की समान तिमाही में 345 करोड़ रुपये की अन्य आय प्राप्त हुई है। इसके साथ ही कंपनी ने 1.75 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश (डिविडेंड) का भी ऐलान किया है। 

तिमाही नतीजे आने के बाद शुक्रवार को इसका शेयर भाव बीएसई में 77.15 रुपये तक उछल गया। अंत में यह शेयर 1.80 रुपये या 2.45% की बढ़त के साथ 75.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख