शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) और एनआईएसपीएल में समझौता

एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) ने माइक्रोसॉफ्ट मोबाइल की सहायक कंपनी (सब्सीडियरी) एनआईएसपीएल के साथ अपने समझौते को 3 साल के लिए बढ़ा दिया है।

इस समझौते के मुताबिक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल उपकरणों को भारत के संगठित कारोबार से लेकर ग्रामीण इलाके तक विस्तार देने में मदद करेगी। समझौते के मुताबिक दोनों कंपनियाँ देश के दूरदराज के हिस्सों को जोड़ने के लिए नये रास्तों की तलाश भी करेंगी।

कंपनी को उम्मीद है कि वह अपने नेटवर्क के जरिए माइक्रोसॉफ्ट लूमिया और नोकिया एक्सेसरीज को देश के कोने-कोने में पहुँचा सकेगी। एचसीएल इन्फोसिस्टम के 600 से ज्यादा जिलों और 15,000 से ज्यादा कस्बों में 800 वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर), 12,400 चैनल पार्टनर और एक लाख से ज्यादा खुदरा केंद्र हैं। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख