शेयर मंथन में खोजें

ल्युपिन (Lupin) और सिलोन के बीच करार

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) ने पोलैंड की दवा कंपनी सिलोन फार्मा (Celon Pharma) के साथ ड्राई पाउडर इन्हेलर (डीपीआई) के लाइसेंस और विकास के लिए करार किया है।

यह दवा ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन की दवा एडवेयर डिस्कस का जेनेरिक रूप है। समझौते के मुताबिक ल्युपिन अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको सहित कई अन्य बाजारों में इस दवा का व्यवसायिक पक्ष संभालेगी। वहीं सिलोन ल्युपिन को इस दवा की आपूर्ति करेगी। ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन की इस दवा की पिछले वित्त वर्ष में कुल बिक्री 7 अरब डॉलर की थी।

वित्त वर्ष 2013-14 की तीसरी तिमाही में ल्युपिन का शुद्ध मुनाफा 26% बढ़ा, जबकि आय 5% बढ़ी थी। सोमवार को ल्युपिन का शेयर 1.02% गिर कर 1662 पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 17 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख