शेयर मंथन में खोजें

जेबीएम ऑटो को 200 बसों का ऑर्डर, शेयर 14% तक उछला

जेबीएम ग्रुप की शीट मेटल कंपोनेंट निर्माता कंपनी जेबीएम ऑटो को 200 बसों के निर्माण का ऑर्डर मिला है।

ये ऑर्डर कंपनी की बस डिवीजन को मिला है। कंपनी के मुताबिक वो इस ऑर्डर पर इसी महीने से काम शुरू कर देगी। इस ऑर्डर के तहत कंपनी को सिटी बस और स्कूल बसों का निर्माण करना है।

ऑर्डर की खबर के बाद शेयर में तेज उछाल देखने को मिला है। शेयर कारोबार की शुरुआत में 14% तक बढ़ा है। शेयर पिछले सत्र में 214.80 पर बंद हुआ था। आज के कारोबार में शेयर 244 के स्तर पर पहुँच गया। ये शेयर का दिन के उच्चतम स्तर के साथ साल का भी उच्चतम स्तर है (शेयर मंथन 2 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख