शेयर मंथन में खोजें

मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) को मिला कोयला ब्लॉक, शेयर 13.5% तक बढ़ा

मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) ने ओडिशा में स्थित उत्कल-सी कोयला ब्लॉक हासिल कर लिया है।

सोमवार को कोयला ब्लॉक के लिए लगी आक्रामक बोलियों के बीच कंपनी ने 770 रुपये प्रति टन की उच्चतम बोली लगायी। मोनेट इस्पात का ऊर्जा संयंत्र अंगुल में स्थापित है जो खदान से 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

इस ब्लॉक के लिए बोली लगाने वालों में अडाणी पावर, डीबी पावर, एस्सार पावर, जीएमआर, जेएसपीएल, लैंको, मोनेट पावर, और सेसा स्टरलाइट शामिल थे। मोनेट इस्पात को कोयला ब्लॉक मिलने की खबर के बाद आज कंपनी के शेयर में तेज बढ़त देखने को मिली है। आज के कारोबार में मोनेट इस्पात का शेयर 13.5% बढ़ा है। कारोबार के दौरान शेयर 74.40 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर तक पहुँच गया। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख