शेयर मंथन में खोजें

8के माइल्स ने कनाडा की माइन्डप्रिंट को खरीदा, शेयर 6% से अधिक बढ़ा

8के माइल्स सॉफ्टवेयर (8K Miles Software) ने कनाडा स्थित एक क्लिनिकल रिसर्च सॉफ्टवेयर स्टार्टअप को खरीद लिया है।

कंपनी के मुताबिक उनकी अमेरिकी सब्सिडियरी ने माइन्डप्रिंट के साथ संपत्ति खरीद समझौता किया है। इस समझौते में बौद्धिक संपत्ति, ग्राहकों के ऑर्डर और कर्मचारियों का हस्तांतरण शामिल है। सौदा करीब 4 लाख डॉलर में हुआ है। जिसमें 1.5 लाख डॉलर नकद होंगे वहीं 2.5 लाख डॉलर मूल्य के अमेरिकी सब्सिडियरी के शेयर होंगे।

सौदे के बाद माइन्डप्रिंट के अध्यक्ष प्रसाद ए सृष्टि 8के माइल्स में बिजनेस डेवलपमेंट और प्रोडक्ट मैनेजमेंट के वाइस प्रेजीडेंट की भूमिका निभाएंगे। सौदा 31 मार्च 2015 तक पूरा होने की संभावना है। सौदे की खबर के बाद आज 8के माइल्स के शेयर मे तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार के दौरान शेयर में 6.26% तक बढ़त देखने को मिली।(शेयर मंथन, 9 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख