शेयर मंथन में खोजें

सुवेन लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट, शेयर 4.7% तक बढ़ा

दवा कंपनी सुवेन लाइफ साइंसेज (Suven Life Sciences) की मस्तिष्क से जुड़ी बिमारियों के इलाज में सहायक दवा को यूरेशिया और इस्रायल में पेटेंट मिल गया है।

ये दवा अलजाइमर, पार्किंसन जैसी बीमारियों के इलाज के लिये है।

कंपनी के मुताबिक उनको मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों के इलाज में नये रासायनिक तत्व (New Chemical Entities) के रुप में यूरोशिया से एक प्रोडक्ट पेटेंट और इस्रायल से एक प्रोडक्ट पेटेंट मिला है। कंपनी के मुताबिक ये पेटेंट 2029 और 2030 तक जारी रहेंगे। इन पेटेंट के साथ अब कंपनी को यूरेशिया से कुल 14, और इस्रायल से कुल 3 पेटेंट मिले हैं।

पेटेंट मिलने की खबर के बाद दवा कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में शेयर 4.72% तक बढ़ा है। (शेयर मंथन, 9 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख