शेयर मंथन में खोजें

मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन (Man Infraconstruction) को 96.8 करोड़ रुपये का ऑर्डर

मुंबई स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन को गोदरेज ग्रुप के पनवेल स्थित प्रोजेक्ट में 96.8 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

कंपनी के मुताबिक ये ऑर्डर गोदेरज ग्रुप द्वारा पनवेल में निर्माणाधीन रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट गोदरेज सिटी के पहले चरण से जुड़ा है जिसमें कंपनी को प्रोजेक्ट से जुड़ी सड़क के साथ कुछ और निर्माण कार्य करने हैं।

कंपनी ने निर्माण कार्य से जुड़ी समयसीमा की कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी कई दशकों से सड़क, बंदरगाह और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में काम कर रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले ही घरों से जुड़ी परियोजनाओं में कदम रखा है। आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में तेज बढ़त देखने को मिली है। पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कंपनी के शेयर में 5% तक का उछाल देखने को मिला। (शेयर मंथन, 9 मार्च 2015) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख