शेयर मंथन में खोजें

बीएचईएल (BHEL) को मिली 120 मेगावाट की परियोजना

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (Bharat Heavy Electricals Limited) को पश्चिम बंगाल में 120 मेगावाट की पनबिजली (Hydro Electric) परियोजना लगाने का ठेका मिला है।

बीएचईएल को एनटीपीसी (NTPC) से 225 करोड़ रुपये का यह ठेका अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धी बोली में मिला है। इसके तहत बीएचईएल इस परियोजना के लिए हाइड्रो जेनरेटिंग सेट लगायेगी और उससे जुड़े इलेक्ट्रो-मैकेनिकल कामों को पूरा करेगी। 

यह पनबिजली परियोजना प. बंगाल के दार्जिलिंग जिले में रम्मम नदी पर लगायी जा रही है। इसमें 40-40 मेगावाट के तीन हाइड्रो-जेनरेटिंग सेट लगाये जायेंगे। यह काम 45 महीनों में पूरा किया जायेगा। 

गुरुवार के कारोबार में बीएचईएल का शेयर बाजार की चाल के मुताबिक ही शुरुआत में तेज था, मगर अंतिम घंटे में बिकवाली की चपेट में आ गया। बीएसई में यह 3.15 रुपये या 1.22% के नुकसान के साथ 255.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख