शेयर मंथन में खोजें

सैम केआरजी के शेयर में 155 रुपये के स्तर से पहले कुछ न करें: शोमेश कुमार की सलाह

राजेश कुमार, रानीखेत– सैम केआरजी पिस्टन्स रिंग्स (Samkrg Pistons Rings) के शेयर में निवेश करना चाहता हूँ, लंबी अवधि के निवेश के लिये सुझाव दें।

बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : सैम केआरजी के शेयर अभी 145 रुपये के स्तर पर डटा हुआ है। 150 से 155 रुपये के दायरे में इसके रास्ते में रुकावट भी नजर आ रही है। दरअसल 145 से 155 रुपये का दायरा इसके लिये रुकावट का दायरा है। मेरा मानना है कि 155 रुपये के ऊपर जब ये बंद होना शुरू होगा तो इसकी गिरावट थम जायेगी। इसके बाद संभव है कि इसमें 165 रुपये का स्तर भी देखने को मिले। मगर इससे पहले कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। दो बातें इस शेयर में ध्यान देने वाली ये हैं कि इसका ट्रेंड तब तक नीचे की ओर है जब तक यह 155 रुपये का स्तर पार नहीं कर लेता। दूसरी अहम बात, 145 से 155 रुपये का दायरा परेशानी वाला है। 155 रुपये का स्तर पार करने के बाद अगर खरीदते हैं तो एक बार 10 रुपये का ट्रेड कर सकते हैं। उसके बाद इसमें एक बार फिर आकलन करना होगा कि यह बढ़त की ओर है कि नहीं।

#samkrgpistonsandringsltdsharelatestnews #samkrgpistonsandringsltdshareprice #samkrgpistonsandringsltdsharenews #samkrgpistonsandringsltdshareanalysis #samkrg #samkrgpistonsandringssharepricetarget #shomesh kumar

(शेयर मंथन, 25 नवंबर 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!