शेयर मंथन में खोजें

अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टरों पर रखें नजर- शोमेश कुमार

अर्थव्यवस्था से जुड़े सेक्टरों में मेरी धारणा मजबूत हो रही है। इनफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में स्थिति अच्छी नजर आ रही है। एक बात समझनी जरूरी है, बाजार में काफी तेजी है और मुनाफावसूली शुरू हुयी तो हर सेक्टर इसमें शामिल होगा।

सिर्फ बैंक, वित्तीय सेवाएँ और बीमा ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें अभी कुछ करने की स्थिति नहीं है। अभी के लिये इनसे दूर रहना ही सही होगा। मुनाफावसूली के बाद टॉप 5 सरकारी और निजी बैंक के स्टॉक अच्छे स्तरों पर मिलें तो खरीद सकते हैं। शेयर बाजार के मोटा मुनाफा दिलाने वाले सेक्टरों के बारे में आप भी जानना चाहते हैं तो देखें यह वीडियो। बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार से बातचीत कर रहे हैं निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा।

#stockstobuynow #multibaggerstocks #stockstobuyindips #sharemarketnews #beststockstobuynow #stockstobuynow #beststocksforbeginners #longtermstocks2022 #multibaggerstocksforlongterminvestment #bestsharetobuytoday #shomeshkumar

(शेयर मंथन, 29 नवंबर)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!