शेयर मंथन में खोजें

आशापुरा माइनकेम (Ashapura Minechem) के शेयर ने छुआ ऊपरी सर्किट

शेयर बाजार में आशापुरा माइनकेम (Ashapura Minechem) के शेयर भाव में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।  

बीएसई में कंपनी के शेयर ने लगातार तीसरे दिन ऊपरी सर्किट छू लिया है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 65.50 रुपये तक चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह 9.99% की मजबूती के साथ 65.50 रुपये पर है। 

आज के कारोबार में इस शेयर में भारी मात्रा में कामकाज देखने को मिला। अब तक कंपनी के 15.03 लाख शेयरों की खरीद-बिक्री हुई। इस शेयर में कामकाज की दो हफ्तों की औसत मात्रा 9.51 लाख रही है।
खबर है कि मेरिल लिच (Merrill Lynch) ने खुले बाजार (ओपन मार्किट) के जरिये कंपनी के 6,52,464 शेयर खरीद लिये हैं। 
गौरतलब है कि इससे पहले अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड (Albula Investment Fund) ने भी आशापुरा माइनकेम के 9.47% शेयरों का अधिग्रहण किया था। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख