शेयर मंथन में खोजें

लगातार छठे दिन 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) ने

शेयर बाजार में अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज लगातार छठे दिन अरबिंदो फार्मा के शेयर ने 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया है। बीएसई पर आज दोपहर 01.33 बजे कंपनी का शेयर 0.58% चढ़ कर 306 रुपये पर है। आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 307.90 रुपये तक चला गया था, जो 52 हफ्तों का इसका नया उच्चतम स्तर है। 
इससे पहले बीएसई पर पिछले पाँच कारोबारी सत्रों (2 दिसंबर, 29 नवंबर, 28 नवंबर, 27 नवंबर और 26 नवंबर) में हर कारोबारी सत्र में अरबिंदो फार्मा ने 52 हफ्तों का नया उच्चतम स्तर बनाया था। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख