शेयर मंथन में खोजें

पावर (Power) कंपनियों के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में पावर कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।  

खबर है कि केंद्रीय बिजली नियामक कमीशन (सीईआरसी) ने अगले पाँच वर्षों के लिए टैरिफ दिशानिर्देश जारी किये हैं। इन नये नियमों से बिजली कंपनियों के लिए नुकसान की संभावना है।

शेयर बाजार में टाटा पावर (Tata Power) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 1.63% के नुकसान के साथ 87.60 रुपये पर है। 

बीएसई में अडानी पावर के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। यह 3.57% के नुकसान के साथ 39.10 रुपये पर है।
पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन (Power Grid Corporation) के शेयर में भी गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 3.90% के नुकसान के साथ 97.40 रुपये पर है। 
शेयर बाजार में एनटीपीसी (NTPC) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 135.55 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। यह 10.80% के नुकसान के साथ 136.65 रुपये पर है। 
बीएसई में रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर भाव में गिरावट बनी हुई है। यह 2.77% के नुकसान के सथ 73.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख