शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट बढ़ी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख बना हुआ है। 

दोपहर 1:20 बजे सेंसेक्स 125 अंक यानी 0.58% की गिरावट के साथ 21,202 पर है। निफ्टी 46 अंक यानी 0.72% गिर कर 6318 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.16% की गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.66% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.89% की गिरावट है। आज के कारोबार में पावर और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज पावर क्षेत्र को सबसे ज्यादा 4.95% का घाटा हुआ है। कैपिटल गुड्स में 3.48%, बैंकिंग में 2.26% और रियल्टी में 1.98% की गिरावट है। धातु में 0.76%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.63%, तेल-गैस में 0.62%, ऑटो में 0.36% और हेल्थकेयर में 0.07% की कमजोरी है। दूसरी ओर, आईटी में 2.26% की मजबूती है।  टीईसीके में 1.65% और एफएमसीजी में 0.73% की बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 10 दिसंबर 2013) 
 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख