शेयर मंथन में खोजें

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) ने दिया स्पष्टीकरण

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) ने अपनी उत्पादन इकाई बेचे जाने की खबर पर अपना रुख स्पष्ट किया है। 

कंपनी ने कनाडा स्थित उत्पादन संयंत्र को बंद किये जाने या बेचे जाने की खबरों का खंडन करते हुए इसे मात्र अफवाह बताया है। कंपनी के मुताबिक वह कनाडा के उत्पादन संयंत्र के संचालन में स्थिरता लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वर्तमान में यह संयंत्र पूरी तरह से संचालन में है। 

कंपनी की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी दगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.94% के नुकसान के साथ 130.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख