शेयर मंथन में खोजें

ब्लू डार्ट एक्सप्रेस (Blue Dart Express) के शेयर में उछाल

तिमाही नतीजों से पहले शेयर बाजार में आज ब्लू डार्ट एक्सप्रेस (Blue Dart Express) के शेयर में मजबूती का रुख रहा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 3,474.80 रुपये तक उछल गया। हालाँकि कारोबार के आखिरी घंटों में यह अपने ऊपरी स्तरों से फिसला और आखिरकार कल के बंद भाव से 5.27% ऊपर 3,404.50 रुपये पर बंद हुआ। कल मंगलवार को कंपनी का शेयर 3,234.05 रुपये पर रहा था। 
कंपनी के निदेशक मंडल की आज होने वाली बैठक में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही नतीजों पर विचार किया जायेगा। साथ ही कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश की घोषणा के प्रस्ताव पर भी निदेशक मंडल विचार करेगा। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख