शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6022 पर, सेंसेक्स (Sensex) 49 अंक ऊपर

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।  

निफ्टी (Nifty) 6000 के मनौवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 49 अंक यानी 0.24% की बढ़त के साथ 20,261 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 21 अंक यानी 0.36% की बढ़त के साथ 6022 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.57% की बढ़त रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.46% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.96% की मजबूती रही। क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 6000 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,076 और निफ्टी 5962 दिन के निचले स्तरों पर रहे। शुरुआती कारोबार में बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी कम होती चली गयी। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। निफ्टी 6000 के स्तर को पार कर गया। हालाँकि इसके बाद बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार जारी रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार चढ़ता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,289 और निफ्टी 6028 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.63% की मजबूती रही। टीईसीके में 1.61%, धातु में 1.60%, रियल्टी में 1.59%, आईटी में 0.95%, पावर में 0.90%, टीईसीके में 0.61%, बैंकिंग में 0.31%, कैपिटल गुड्स में 0.21% और हेल्थकेयर में 0.14% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.90%, तेल-गैस में 0.27% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.03% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख